नुआंव: बराड़ी गांव के बधार में बोरिंग पर खेत पटावन करने गए किसान की विद्युत करंट की चपेट में आने से हुई मौत
Nuaon, Kaimur | May 11, 2024 बराड़ी गांव के बधार में शनिवार की दोपहर एक किसान खेत पटवन करने बोरिंग पर गया हुआ था। अचानक बोरिंग में लगाई गई मशीन के स्टाटर में विद्युत करंट आने से करंट की चपेट में आने से घायल हो गया घायल किसान को निजी क्लीनिक में ले जाया गया जहां विद्युत करंट की चपेट में आने से घायल किसान की मौत हो गई। मृतक किसान सुशील जायसवाल बराड़ी का रहने वाला बताया जाता है।