नुआंव: सोतवां में जमीन के विवाद को लेकर एक युवक के साथ कुछ लोगों ने किया मारपीट पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
Nuaon, Kaimur | May 12, 2024 नुआंव प्रखंड क्षेत्र के सोतवां गांव में रविवार के दिन जमीन के विवाद को लेकर एक युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर ली। जिसको लेकर सोतावां गांव निवासी पीड़ित मुकेश चौबे ने मीडिया के माध्यम से पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने बताया जमीन के चल रहे विवाद को लेकर रविवार के दिन कुछ लोगों द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई है ।जिसमें हमें चोट आई है।।