नुआंव: तरैथां में पेड़ से गिरकर एक 14 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल रेफरल अस्पताल में कराया गया इलाज
Nuaon, Kaimur | May 10, 2024 शुक्रवार की शाम नुआंव प्रखंड क्षेत्र के तरैथां में एक 14 वर्षीय बच्चा निजी कार्य को लेकर पेड़ पर चढ़ा हुआ था। अचानक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन- फानन में परिजनों के द्वारा घायल बच्चा को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया गया। घायल बच्चा तरैथां का रहने वाला गोलू कुमार, पिता हीरामन बिंद बताया जाता है।