भभुआ: भभुआ महिला थाना में पीड़िता ने चाचा ससुर पर मारपीट का आरोप लगाकर दर्ज कराया केस
Bhabua, Kaimur | Jan 20, 2026 भभुआ महिला थाना में पीड़िता ने चाचा ससुर पर मारपीट का आरोप लगाकर थाना में केस दर्ज कराया है। मंगलवार को 1 बजे भभुआ महिला थाना पर पहुंची पीड़िता थाना क्षेत्र के जमुआव गांव निवासी विपुल पांडेय की पत्नी वर्षा पांडेय ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर झगड़ा हुआ है। पीड़िता ने बताया कि मेरे चाचा ससुर अजय पांडेय एवं लुल्लू पांडेय द्वारा मेरे साथ मारपीट किया गया था।