आरा: लसाढ़ी में कीचड़ के विवाद में घर में घुस युवक को मारी गोली, पैर के आरपार निकली बुलेट
Arrah, Bhojpur | Sep 7, 2026 भोजपुर में कीचड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद उस वक्त हिंसक हो गया, जब आरोपियों ने झगड़ा खत्म होने के बाद किसान के घर में घुसकर उसे गोली मार दी।गोली किसान के पैर में लगी और आरपार निकल गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि खेत या रास्ते में कीचड़ को लेकर किसान और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच विवाद हुआ था।