दतिया के बड़ौनी थाना क्षेत्र के ग्राम घुघसी में शनिवार शाम मोबाइल फोन की खरीद-बिक्री को लेकर हुए विवाद में फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोपियों ने एक परिवार के घर पहुंचकर हवाई फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में शनिवार की रात में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घुघसी गांव निवासी पर्वत सिंह ने पुलिस को मामला दर्ज कराया है।