जमुई: सिकंदरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने चार साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Jan 3, 2025 सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुमार व पोहे गांव से पुलिस ने शुक्रवार की शाम 5 बजे छापेमारी कर चार साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने कई दस्तावेज और एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री बरामद किया है। बताया जाता है कि लखीसराय जिले के थाने की पुलिस को कई दिनों से गुप्त सूचना मिल रही थी कि सिकंदरा व पोहे में साइबर ठग लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना रहा है।