सोनो: रेफरल अस्पताल झाझा में आग से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग ने किया माॅक ड्रील
Sono, Jamui | Jun 6, 2024 जमुई अग्निशमन विभाग की ओर से बुधवार को रेफरल अस्पताल झाझा में आग से बचाव को लेकर माॅक ड्रील किया गया। इस दौरान अग्निशमन विभाग से आए पदाधिकारी अनुप कुमार शर्मा एवं उनकी टीम ने अस्पताल में मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ.अरूण कुमार के साथ अन्य डाॅक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी को बताया कि आग लगने के दौरान भगदड़ न मचाए।