सोनो: झाझा अस्पताल में बीपी जांच नही होने से मरीजों ने काटा बबाल, अस्पताल प्रबंधक ने लोगों को करवाया शांत
Sono, Jamui | Jun 3, 2024 सोमवार को रेफरल अस्पताल में बीपी जांच नही होने से मरीजों ने बबाल काटा। दरअसल अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे मरीजों में कुछ मरीज को डाॅक्टर ने बीपी जांच करवाने के लिए पुर्जा पर लिखा और जब ओपीडी कक्ष के बाहर मरीज बीपी जांच करवाने पहुंचे तो बीपी जांच करवाने के लिए बना काउंटर बंद पड़ा मिला जिसके बाद मरीजों ने अस्पताल में बबाल काटते हुए हंगामा मचाना शुरू कर दिया।