अशोक नगर: मोला डेम के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से 27 वर्षीय युवक गंभीर घायल जिला चिकित्सालय में कराया भर्ती
अशोकनगर जिले के मोला डेम गांव के पास बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार भोपाल निवासी भवानी सिंह पुत्र बदन सिंह पारदी उम्र 27 वर्ष शुक्रवार की रात 10:00 बजे भोपाल से काछी बरखेड़ा गांव जा रहा था। इसी दौरान मोला डेम के पास उसकी बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई।