इस्लामनगर अलीगंज: राहुल गांधी के जन्मदिन पर अलीगंज में कांग्रेसियों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को 3 बजे अलीगंज प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राजेश पासवान ने किया। इस दौरान अलीगंज थाना, प्रखंड कार्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधे लगाए गए।