बांके बाज़ार: कोरी बिगहा गांव के पास सड़क हादसे में शराब तस्करी का खुलासा, 272 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
रोशनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक सड़क हादसे में शराब तस्करी का खुलासा हुआ। शेरघाटी–इमामगंज मुख्य मार्ग पर कोरी बीघा गांव के पास अंग्रेजी शराब से भरी एक होंडा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। कार सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार की तलाशी ली, जिसमें 272 लीटर अंग्रेजी शराब मिला।