बरहट: साइकिल यात्रा एक विचार मंच ने कृत्यानंद विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर किया पोषण सप्ताह का शुरुआत
Barhat, Jamui | Sep 1, 2024 राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर साईकिल यात्रा एक विचार मंच ने पौधारोपण कर 452वां यात्रा पूरा किया। दरअसल पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर मंच के सदस्यों ने रविवार को मलयपुर स्थित कृत्यानंद विद्यालय परिसर पहुंचे, जहां दो दर्जन से अधिक पौधे लगाकर राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का शुरुआत किया। इस मौके पर स्थानीय ग्रामीण भी इस अभियान में शामिल हुए।