बरहट: बढ़ई टोला से 17 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ विकलांग युवक गिरफ्तार, कई वर्षों से कर रहा था तस्करी
Barhat, Jamui | Aug 29, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला में दिव्यंगता के आड़ में एक युवक अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहा था। जिसे ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। साथ ही बढ़ई टोला स्थित एक घर में छापेमारी कर 17 बोतल अंग्रेजी शराब भी बरामद किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान बढ़ई टोला के पास के टुनटुन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। जो एक पैर से दिव्यांग है।