बरहट: मंत्री सुमित कुमार सिंह ने मलयपुर पुलिस लाइन केंद्र में सुधा मिल्क पार्लर काउंटर का किया शुभारंभ
Barhat, Jamui | Aug 28, 2024 मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना पार्ट टू के तहत बुधवार को मलयपुर स्थित पुलिस लाइन केंद्र में सुधा मिल्क पार्लर काउंटर का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इसके पूर्व सुधा मिल्क पार्लर के प्रोपराइटर नेहा कुमारी उन्हें पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।