बरहट: सतीघाट से अवैध बालू का उत्खनन करने का विरोध करने पर युवक को बालू माफिया ने देसी कट्टा के वट से किया मारपीट, मामला दर्ज
Barhat, Jamui | Aug 30, 2024 बरहट थाना स्थित सुखलेवा नकटी नदी स्थित सतीघाट से अवैध बालू का उत्खनन करने का विरोध करने पर युवक को दबंग बालू माफिया ने देसी कट्टा के बट से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित की पहचान सुखलेवा गांव निवासी बैजनाथ पासवान का पुत्र अशोक पासवान के रूप में हुई है।