बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली ओपी में नवागत थानाध्यक्ष अनिष कुमार ने योगदान दिया है।नवागत पटखौली थानाध्यक्ष ने कहा कि आमजनों की समस्या सुनना व त्वरित निष्पादन करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। नवागत पटखौली थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस व पब्लिक के बीच बेहतर तालमेल रहेगी,जिससे अपराध व अपराधियों पर लगाम लग सके।