बगहा पुलिस जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र में चिकित्सा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है, जहां एक फर्जी नर्सिंग होम को सील किया गया है। यह नर्सिंग होम इंडेन गैस एजेंसी के पास चलाई जा रही थी, जिसे सिद्धि विनायक नाम से संचालित किया जा रहा था। चिकित्सा विभाग ने इसे सील कर दिया है।