बगहा: बगहा में हुए सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की हुई मौत
बगहा में टेंपो और बोलेरो के आमने-सामने टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई है। 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घटना नेशनल हाईवे-727 नयागांव के पास की है। बताया जा रहा कि टेंपो पर सवार होकर त्रिवेणी का मेला करने के लिए लोग वाल्मीकि नगर जा रहे थे। मृतक की पहचान मंगलपुर औसानी पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी पन्ना देवी और माल कॉलोनी निवासी फेकू राम के रूप में की गई