बगहा के वाल्मीकिनगर से मौनी अमावस्या के अवसर पर स्नान कर यूपी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो चमयनिया मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई। जिससे बोलेरो पास के जंगल में घुस गई व एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में बोलेरो में सवार आधा दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है।