बीकानेर: बीकानेर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने रेड बुल के 608 कैन किए ज़ब्त, कार्रवाई जारी
बीकानेर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग ने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्स बोथरा एंड संस की दुकान व गोदाम पर कार्रवाई करते हुए कैफिनेटेड बेवरेज रेड बुल के 608 कैन सीज किए हैं। अभिहित अधिकारी एवं सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एफएसएसएआई अधिनियम के तहत रेड बुल का नमूना लेकर जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला