टिकारी: +2 प्रकाश विद्या मंदिर टिकारी में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आयोजित, स्थानीय विधायक ने सदस्यों के साथ की चर्चा की
Tikari, Gaya | May 5, 2026 राजकीयकृत +2 प्रकाश विद्या मंदिर में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक मंगलवार दोपहर आयोजित की गई। बैठक में टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी के साथ समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय के शिक्षकों ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक के दौरान विद्यालय के समग्र विकास, पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।