जिले के गांव बडेसरा में हुए मंदीप हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक के पिता कर्मबीर के बयान दर्ज कर केस दर्ज किया है। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे एसआई चंद्रभान ने बताया कि केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। वहीं चचेरे भाई की हत्या करने वाला युवक भी घायल है और उसे रोहतक भर्ती करवाया गया है।