चरखी दादरी जिले की मंडियो में इस सीजन बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। जिससे किसानों व आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खरीद शुरू नहीं होने के चलते किसान अब प्राइवेट खरीद में बाजरा बेच रहे हैं जिससे उन्हें नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।