मधेपुरा: डीएम ने ग्वालपाड़ा में बाढ़ आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई
मधेपुरा डीएम अभिषेक रंजन ने शनिवार को ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत रेशना स्थित बाढ़ आश्रय स्थल एवं पावर ग्रिड सुखासन के समीप अवस्थित सरकारी भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को भूमि की वर्तमान स्थिति, सीमांकन एवं संभावित अतिक्रमण की स्थिति का विस्तृत प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।