कल्पना मिश्रा केस में पुलिस पर गंभीर आरोप, बिछिया थाने में मारपीट का दावा; एफआईआर की मांग पर आमरण अनशन
रीवा। कल्पना मिश्रा केस में चल रहे आमरण अनशन को समर्थन देने पहुंचे अगस्त क्रांति मंच के संयोजक कुंज बिहारी तिवारी ने बिछिया थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तिवारी का दावा है कि उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें घसीटकर थाने ले जाया गया, जिससे उन्हें आंतरिक एवं बाहरी चोटें आई हैं।
तिवारी ने पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाने के लिए थाने के सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने रीवा आईजी एवं एसपी से टीआई विजय सिंह बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई की मांग को लेकर कुंज बिहारी तिवारी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं।
#rewa #igrewa #drmohanyadav #agastkrantimanch #deotalav #mauganj #rewapolice #rewasp
#kalpanamishra #sgmh #sgmhrewa #protest #narendramodi
Mauganj, Rewa | Sep 10, 2026