शाजापुर: शाजापुर के टंकी चाैराहा स्थित साईं मंदिर में कल मनाया जाएगा स्थापना दिवस समारोह, विद्युत रोशनी से जगमगाया मंदिर
शाजापुर के टंकी चाैराहा स्थित साईं मंदिर पर कल स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह के पूर्व शनिवार को मंदिर पर आकर्षक सजावट की गई हैं। मंदिर पर की गई विद्युत रोशनी से मंदिर जगमगा उठा है। साथ ही साईं बाबा का भी आकर्षक श्रृंगार किया गया है। शनिवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार सुबह साईं बाबा का अभिषेक होगा।