शाजापुर: शाजापुर में ओंकारेश्वर मंदिर पर कल गणेश पूजन से शुरू होगा शिवरात्री उत्सव,मंदिर पर हो रही तैयारी
शाजापुर में ओंमकारेश्वर मंदिर पर कल गणेश पूजन से शिवरात्री उत्सव की शुरूआत होगी। आठ मार्च को मंदिर पर धूमधाम से शिवरात्री मनाई जाएगी। इसके पहले तीन मार्च से मंदिर पर शिव विवाह री रस्मे प्रारंभ हो जाएगीं। तीन मार्च को मंदिर पर गणेश पूजन का आयोजन होगा। इसके बाद हल्दी-मेंहदी आदि लगाई जाएगी। आयोजन को लेकर मंदिर पर तैयारी की जा रही हैं।