शाजापुर: ग्राम दाैरापुर, गोयला, सुल्तानपुर, टांडा में तेज वर्षा, आंधी से फसलों को नुकसान, भारतीय किसान संघ ने की मुआवजे की मांग
ग्राम दाैरापुर, गोयला, सुल्तानपुर, टांडा में शुक्रवार रात तेज वर्षा और आंधी से फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज वर्षा और आंधी से गेंहू की फसल आड़ी हो गई। एेसे में शनिवार शाम को भारतीय किसान संघ के शाजापुर तहसील मीडिया प्रभारी कमल कराड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से जल्द ही प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।