शाजापुर: कृषि उपज मंडी में प्याज के दामों में 100 रुपए की हुई वृद्धि ,आलू के दाम भी 50 रुपए बढे
शाजापुर कृषि उपज मंडी में प्याज के दामों में सोमवार को सो रुपए की वृद्धि देखी गई ।बीते दिन की तुलना में शनिवार को कृषि उपज मंडी में प्याज 9119 क्विंटल आवक के साथ 1700 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका जबकि बीते दिन यही प्याज1600 रुपए प्रति क्विंटल में बिका था ।वहीं बीते दिन 1450 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका आलू आज शनिवार को 50 रुपए बढ़कर1500रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।