शाजापुर: पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक के लिए इंडक्शन कोर्स कर रहे आरक्षकों का हुआ वायवा
शाजापुर पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक के लिए 30 दिन का इंडक्शन कोर्स कर रहे जिले के 50 आरक्षकों का आज पुलिस लाइन में वायवा हुआ।वायवा लेने पुलिस लाइन पहुंची डीएसपी महिला सुरक्षा ज्योति भार्गव ने बताया कि इंडक्शन कोर्स पूरा होने के बाद इन लोगों ने फाइलिंग बनाई है और इनका वायवा लिया जा रहा है जिसके आधार पर इनका नंबर दिए जाकर अपडेट किया जाएगा।