इटावा: सफारी पार्क में एवियन इन्फ्लूएंजा के दृष्टिगत चिकित्सा कैम्प का आयोजन, 60 कर्मचारियों के सैम्पल किए गए
Etawah, Etawah | May 23, 2025 आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप के दृष्टिगत भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में इटावा सफारी पार्क में डा0 भीमराव अम्बेडकर जिला संयुक्त चिकित्सालय से समन्वय स्थापित कर एक चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सफारी पार्क के वन्यजीवों से जुड़े 60 कर्मचारियों के सैम्पल कलैक्ट किये गए।