नगड़ी: जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Nagri, Ranchi | Apr 24, 2026 जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड की हत्या कर दी गई है। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक सुरक्षा गार्ड की पहचान बिरसा मुंडा के रूप में हुई हैं। फिलहाल पुलिस के द्वारा जगन्नाथपुर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।