गढ़वा: गढ़वा में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दुर्गा पूजा महोत्सव, नम आंखों से मां दुर्गा को दी गई विदाई
Garhwa, Garhwa | Oct 22, 2026 गढ़वा जिले में दुर्गा पूजा महोत्सव पूरे उत्साह, उल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हो गया। मंगलवार और बुधवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन यात्राओं में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। मां के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वहीं, श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी