गिरिडीह: गिरिडीह कॉलेज: एम.ए. सेमेस्टर-4 के छात्रों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी का किया आयोजन
गिरिडीह कॉलेज, के अंग्रेजी विभाग के एम.ए. सेमेस्टर–4 के छात्रों द्वारा सत्र 2025–27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु एक भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन मंगलवार को 11 बजे हॉल नंबर 3 में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “मिस्टर फ्रेशर” एवं “मिस फ्रेशर” प्रतियोगिता रही, जिसमें रवि शंकर को मिस्टर फ्रेशर तथा अनीशा को मिस फ्रेशर चुना गया।