मौजमाबाद: जयपुर के डूंगाकाबास गांव में आबादी के समीप लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसपास के इलाके में मची अफरातफरी
आंधी पंचायत समिति क्षेत्र के केलाकाबास फीडर के ग्राम डूंगाकाबास में आबादी के पास लगे ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। अचानक ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई वहीं। ग्रामीणों की तत्परता और समय पर बिजली आपूर्ति बंद करने से बड़ा हादसा टल गया। गर्मी के कारण बढ़े लोड या शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर आग लग गई।