चिन्यालीसौड़: सिरा गांव में छापेमारी कर 25 नाली भू-भाग पर उगाई गई अवैध अफीम की खेती को किया गया नष्ट
थाना धरासू पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती पर लगातार दूसरी कार्यवाही करते हुये आज प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व मे उत्तरकाशी-टिहरी जनपद की सीमा पर स्थित गांव सिरा के टिपरा तोक मे छापेमारी कर 25 नाली भू-भाग पर पैदा की गयी प्रतिबन्धित अफीम/पोस्त की खेती का विनिष्टीकरण किया गया। उक्त कार्यवाही मे थानाध्यक्ष छाम सुखपाल सिंह मान भी मौजूद रहे।