महोबा: महोबा में कबरई थाना क्षेत्र में दो ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, दो के खिलाफ दर्ज हुआ केस
Mahoba, Mahoba | May 14, 2026 कबरई के विशालनगर निवासी महादेव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 मई की रात उसने ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह देखा तो रिक्शे में लगी दो बैटरी गायब थीं। इसी तरह कैमाहा गांव निवासी शिवबरन सिंह के ई-रिक्शे से भी दो बैटरी चोरी हुई। थानाध्यक्ष सत्यवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रदीप यादव और राहुल नामदेव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।