भीनमाल: भीनमाल के एक व्यक्ति का चीन में अपहरण कर हत्या करने के मामले में कार्यवाही की मांग, विदेश राज्य मंत्री से मिले सांसद
Bhinmal, Jalor | Jun 27, 2024 जालोर के भीनमाल के एक व्यक्ति का चीन में अपहरण कर हत्या करने के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धनसिंह से जालौर सिरोही से नवनिर्वाचित सांसद लुंबाराम चौधरी ने मुलाकात की है। इस मामले में सांसद लुंबाराम चौधरी द्वारा पूरे प्रकरण की जानकारी देकर मृतक का शव भारत लाने की भी मांग की गई है।