झींकपानी प्रखंड के आसुरा गांव के सुरजाबासा में सरकारी तालाव में डूबने से साढ़े पांच वर्षीय आनंद बिडुउली की मौत हो गई है। घटना वृहस्पतिवार शाम पांच बजे की है। तालाब में मां अंकिता बिरूली नहा रही थी। बगल में उसका साढ़े पांच वर्षीय पुत्र आनंद बिडुउली भी नहा रहा था। अचानक मां ने देखा बच्चा दिखाई दे रहा है। उसने कुछ देर के प्रयास के बाद बच्चे को खोज निकाला ।