गुना तहसील के करोद गांव निवासी कल्लू शाह को बरसों बाद प्रशासन ने भूमि और फसल का अधिकार दिलाया है। 17 नवंबर को कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासन ने मौके पर कार्यवाही की। बरसों से उनकी भूमि पर दबंगों का कब्जा था। कल्लू शाह ने जनसुनवाई में कलेक्टर को भूमि विवाद के निराकरण के लिए आवेदन दिया था।