भिंड नगर: थाना देहात भिंड पुलिस द्वारा ग्राम दबोहा में साइबर जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
थाना देहात भिंड पुलिस द्वारा ग्राम दबोहा में सोमवार को 6 बजे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणजनों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंक खाते की गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की बात कही गई। और साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताएं गए।