जहानाबाद: जहानाबाद में पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, कारगिल चौक पर सरकार के खिलाफ हजारों लोगों का उमड़ा सैलाब
जहानाबाद में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे कथित पेपर लीक के विरोध में गुरुवार को हजारों छात्र-छात्राओं ने कारगिल चौक पर विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।