इंदौर: तिलक नगर में पैसे के लेन-देन में युवक पर चाकू से हमला, पुलिस ने मुख्य आरोपी और दो नाबालिगों को दबोचा
Indore, Indore | Apr 12, 2026 संविद नगर में दुर्गेश चौहान अपने दोस्त पिंटू पांचाल के साथ खड़ा था। तभी पल्सर बाइक से साहिल कैथवास अपने दो नाबालिग साथियों के साथ पहुँचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि साहिल ने अपनी जेब से चाकू निकालकर दुर्गेश पर हमला कर दिया, वहीं उसके साथियों ने पत्थरों से मारपीट की।तिलक नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की घेराबंदी की।