दमोह: अधरोटा में शार्ट सर्किट की वजह से खड़ी फसल में लगी भीषण, आग लगने से खड़ी फसल हुई जलकर खाक
Damoh, Damoh | Mar 30, 2024 दमोह शहर से सटे ग्रह अधरोटा में आज दोपहर के वक्त खड़ी फसल में अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही किसान अपने परिजनो के साथ मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी तत्काल ही दमकल की टीम को देकर आग बुझाने जा प्रयास किया गया। जब तक आग बुझते तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो गई। और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।