भिवानी: माकपा ने शहीद भगत सिंह स्मारक में भिवानी जिला कमेटी की बैठक की सम्पन्न
माकपा की भिवानी जिला कमेटी की बैठक शनिवार को पार्टी जिला सचिव मंडल सदस्य सुखदेव पालवास की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह स्मारक पर हुई। बैठक की जानकारी देते हुए पार्टी जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश व राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड इद्रजीत सिंह ने बताया कि माकपा जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग से मांग करती है कि वानी खेड़ा व भिवानी के विभिन्न गांव