अशोक नगर: जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 292 आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को दिए मौके पर निराकरण के निर्देश
अशोकनगर प्रति मंगलवार को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को सुबह 11:00 से कलेक्टर साकेत मालवीय ने 292 आवेदकों की समस्याएं सुनी एवं मौजूद अधिकारियों को तुरंत निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से लोग अपनी अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे जनसुनवाई में अधिकतर जमीन से जुड़े मामले लेकर आवेदक पहुंच रहे हैं।