नबीनगर: नवीनगर स्थित ऐतिहासिक पुनपुन नदी में भरी गंदगी, उठ रही दुर्गंध
तमाम प्रयासों के बाद नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के नाले-नालियों का पानी अब भी पुनपुन नदी में ही गिराया जा रहा है। इसकी वजह से पुनपुन नदी का पानी दूषित हो रहा है और नदी के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। घाटों पर बेतरतीब तरीके से गंदगी फैली हुई है। इससे नदी का पानी पीने लायक तो दूर नहाने लायक भी नहीं बचा है। पुनपुन एक प्रमुख नदी है, लेकिन इसकी हालत बदतर हो चुकी है।