नबीनगर: पानी की समस्या को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में लगाया जा रहा प्याऊ
नवीनगर नगर पंचायत के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार बढ़ती गर्मी और तपिश के कारण पानी की समस्या व किल्लत को देखते हुए क्षेत्र के सभी चौक चौराहों तथा विशेष कर दलित एवं महादलित बस्ती में प्याऊ लगाया जा रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी से जलस्तर नीचे खिसक चुका है जिसके कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिनके घरों में मोटर व समरसेबल लगा है ।