नबीनगर: महुअरी से फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के खैरा थाना के पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त महुअरी निवासी योगेश चौहान पिता मदन चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। वहीं थाना अध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि शराब मामले में कांड संख्या 17/25 के नामजद अभियुक्त था। वह काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसे घर से ही गिरफ्तार किया गया